Indore news: गर्मी के मौसम में नगर निगम अलर्ट, आगजनी से बचने के लिए फायर NOC की होगी जांच
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए भवन अनुज्ञा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को इंदौर में स्थित भवनों एवं मल्टियों में फायर एनओसी को चेक करने के निर्देश दिए हैं.

Recommended Video

गर्मी का मौसम आते ही अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, जहां इन घटनाओं को रोकने के लिए इंदौर नगर निगम का अमला तैयार नजर आ रहा है। हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए भवन अनुज्ञा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को इंदौर में स्थित भवनों एवं मल्टियों में फायर एनओसी को चेक करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की स्थिति उत्पन्न ना हो। बैठक में महापौर परिषद् सदस्य राजेश उदावत, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण यंत्री अनुप गोयल, समस्त भवन अधिकारी एवं अन्यजन उपस्थित रहे।
नगर निगम का अमला तैयार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समस्त भवन अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में किसी भी नवीन अवैध कालोनी का निर्माण ना हो, इसके लिये अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी अवैध कालोनी या अवैध निर्माण के होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। कुलमिलाकर देखा जाए तो गर्मी का मौसम आते ही अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, जहां इन घटनाओं को रोकने के लिए इंदौर नगर निगम का अमला तैयार नजर आ रहा है। बहरहाल, देखना होगा कि नगर निगम इंदौर की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं का कितना है आगामी दिनों में देखने मिलता है।
इंदौर में हुआ अग्निकांड
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भयानक अग्निकांड हुआ है, जहां शहर के बायपास स्थित होटल पपाया ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, इसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। साथ ही अग्निकांड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां होटल में मौजूद लोगों को निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि, होटल के ऊपर मौजूद लगभग 25 कमरों में लोग रह रहे थे, जहां अब इन लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में होटल पपाया ट्री पहुंच गए, जहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।












Click it and Unblock the Notifications