MPPSC Results: 11वीं फेल ने किया टॉप और बन गई डिप्टी कलेक्टर, हैरान कर देगी प्रियल यादव की सक्सेस स्टोरी

MPPSC Success Story: कक्षा 11वीं में फेल होने के बाद हर किसी का हौसला डगमगा जाता है, लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं, कि 11वीं फेल एक युवती ने MPPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की और डिप्टी कलेक्टर ऑफिसर बन गई है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार टॉप 10 में 7 महिलाओं ने जगह बनाई है।

11th failed Priyal Yadav MPPSC

इन्हीं में से एक टॉपर का नाम है प्रियल यादव। प्रियल यादव ने एमपीपीएससी 2021 में टॉप 10 में 6th रैंक हासिल की है। हैरानी की बात ये है कि प्रियल यादव 11वीं में फेल हो चुकी हैं। ऐसे में डिप्टी कलेक्टर बनने की कहानी भी तो हैरान करने वाली है।

किसान परिवार में पली-बढ़ी प्रियल यादव ने बताया कि 10वीं कक्षा तक टापर थीं। रिश्तेदारों के दबाव में आने के बाद उन्होंने 11वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित को चुना, जबकि इन विषयों में उन्हें बिल्कुल भी इच्छा नहीं थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि प्रियल यादव 11वीं में भौतिक विज्ञान में फेल हो गईं। हालांकि ये उनके एजुकेशनल लाइफ की पहली और आखिरी विफलता थी।

प्रियल ने वर्ष 2019 में एमपीपीएससी एक्जाम में 19वीं रैंक हासिल की थी और वह जिला रजिस्ट्रार के पद के लिए चुनी गई। 2020 में 34वीं रैंक मिली और उन्हें सहकारी विभाग में सहायक आयुक्त का पद मिला। अब वर्तमान में वे इंदौर में जिला रजिस्ट्रार पद पर पदस्थ हैं।

बता दें कि प्रियल के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। वे ऐसे ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं, जहां लड़कियों की शादी कम उम्र में हो जाती है। लेकिन उनके माता-पिता ने शादी के बजाय पढ़ाई करने की पूरी स्वतंत्रता दी। अब प्रियल डिप्टी कलेक्टर के रूप में काम करते हुए संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+