Indore Weather: गर्मी को लेकर बड़ी अपडेट, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए
Indore Weather: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जहां अब जल्द तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है, बावजूद इसके मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं रविवार की दोपहर मौसम बिगड़ने के बाद तेज धूप लोगों को सता रही है।
सुबह-सुबह हल्की ठंडी हवाओं के बाद दोपहर 12 बजे के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां तेज और कड़क धूप ने लोगों को परेशान किया। वहीं जैसे-जैसे शाम होती चली गई, वैसे-वैसे मौसम का मिजाज भी बदलता चला गया, जहां शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी थी।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां एक तरफ प्रदेश के अलग-अलग संभागों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, तो वहीं नौतपा में कुछ जिलों में बारिश भी देखने मिल रही है, नौतपा के बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसम परिवर्तित हुआ और रविवार की दोपहर जोरदार बारिश हुई।
रविवार के दोपहर मौसम बिगड़ने के चलते तापमान में गिरावट देखने मिला, जहां हल्की बारिश और हवाओं ने तापमान गिरा दिया। वहीं अब नौतपा जिसे रोहिणी भी कहा जाता है में बारिश होने से लोगों में चिंता है।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई गई संभावना पर ध्यान दिया जाए, तो मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तपती गर्मी के बाद अब जोरदार बारिश होगी। इसे प्री-मानसून एक्टिविटी भी कहा जा सकता है।
देशभर में इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा है, जहां तापमान ने अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ा है। उधर, प्रदेश के दूसरे शहरों की बात करें तो दतिया में सर्वाधिक तापमान में 47 डिग्री रहा।
ये भी पढ़े- Indore Weather: मौसम का बिगड़ा मिजाज, नौतपा में सावन के जैसे बदरा बरसे












Click it and Unblock the Notifications