MP weather news: मालवा-निमाड़ अंचल में जमकर बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।
प्रदेशभर में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि, प्रदेश के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

इंदौर जिले में अब तक इतनी बारिश
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 705 मिलीमीटर (साढ़े 27 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 709.9 मिलीमीटर (लगभग 28 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 596.8 मिमी., महू में 601 मिमी., सांवेर में 790 मिमी., देपालपुर में 1011.9 मिमी., गौतमपुरा में 634.6 मिमी. और हातोद में 596.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 838.2 मिमी., महू में 606 मिमी., सांवेर में 709.4 मिमी., देपालपुर में 800 मिमी., गौतमपुरा में 595.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
अगले 24 घण्टे में भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 31 जिलों सहित निमाड़ के खरगोन और खण्डवा जिले के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर अगले 24 घंटे में भारी तक राजस्व विभाग सहित ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, होमगार्ड, एमपीईबी, स्वास्थ्य, खाद्य और अन्य विभागों को अलर्ट किया है।
ये भी पढ़े- Indore news: सितंबर में होगा इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन, कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications