MP Weather News: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले के लोगों को रहना होगा सावधान
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।
खरगोन जिले में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। खरगोन जिले में बारिश के आंकड़े की बात करें तो जिले में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।

अगले 24 घण्टे में भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के 43 जिलों के साथ खरगोन जिले में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर राजस्व सहित ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, होमगार्ड, एमपीईबी, स्वास्थ्य, खाद्य और अन्य विभागों को अलर्ट किया है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, रीवा, सीधी, डिंडोरी, अनुपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला सहित अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा
मध्यप्रदेश के मालवा अंचल में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है, जहां लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदियों के आसपास अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।
ये भी पढ़े- Dewas news: युवक के शव में उलझे TI राजाराम वास्कले, देखते ही देखते नदी में समा गए, संघर्ष का Video Viral












Click it and Unblock the Notifications