JOB : बेरोजगारों के लिए सौगात लेकर आया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, MP rojgar mela में मिलेगी नौकरी

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को लेकर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां 1 नवंबर से 7 नवंबर तक चलने वाले मध्यप्रदेश स्थापना दिवस यानी जन उत्सव के अंतर्गत 4 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। जिला प्रशासन के निर्देशन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर में एक दिवसीय रोजगार दिवस का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्यानिकी एवं जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उक्त आयोजन शुक्रवार 4 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे से ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुंआ के पास इन्दौर में किया जायेगा।

indore

रोजगार दिवस को लेकर होगा कार्यक्रम

इस रोजगार दिवस कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र के वितरण एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किये जाने के उदेश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे लोटस इलेक्ट्रानिक्स, पटेल मोटर्स, पिज्जाहॉट, रूपरंग स्टोर्स, वनपाईन्टवन, इन्स्टा कनेक्ट, एसजीएस सिक्योरिटी आदि लगभग 500 से अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिकिटीव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लिडर, डिलेवरीबॉय, सुरक्षा गार्ड ऑपरेटर आदि के पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे।

कुछ इस तरह प्राप्त कर सकते हैं रोजगार

रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की 8 वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतू रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+