MP के इस शहर में लगेगा रोजगार मेला, बेरोजगारों का सपना होगा पूरा
MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।
शासकीय संभागीय आईटीआई नंदानगर इंदौर में 08 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस प्लेसमेंट रोजगार मेले में कंपनी किर्लोस्कर ऑइल इंजन (नटराज) इंदौर द्वारा इंदौर सहित उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, खातेगांव, ब्यावरा, शाजापुर, शिवपुरी, गुना के लिये आई.टी.आई. उत्तीर्ण बेरोजगार पुरूष उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में आई.टी.आई. के ट्रेड अंतर्गत डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल से उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है, भाग ले सकते हैं। रोजगार प्रशिक्षण के लिए 22 पद उपलब्ध है। प्रशिक्षण के दौरान 18 हजार 600 रुपये का वेतन प्रति माह दिया जाएगा।
जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से 30 जुलाई को शासकीय आईटीआई में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें कुल 9 कंपनियों ने अपनी भागीदारी की, कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए कुल 356 आवेदकां ने अपना पंजीयन किया, जिसमें से कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडो के आधार एवं इंटरव्यू उपरांत-120 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया।
टाइगर सिक्योरिटी रतलाम द्वारा-5, स्काई इंटरप्राइजेज इंदौर द्वारा-12, माही ग्रुप आफ एजुकेशन बांसवाड़ा द्वारा-10, भारतीय जीवन बीमा निगम, रतलाम द्वारा-10, भारतीय एक्सा, रतलाम द्वारा-5, HDFC लाइफ इंश्योरेंस, रतलाम द्वारा-25, नवभारत फर्टिलाइजर्स, इंदौर द्वारा-30, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, रतलाम द्वारा-6, फिनो पेमेंट्स बैंक, मंदसौर द्वारा-17 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को जिला रोजगार अधिकारी यू. पी. अहिरवार द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
ये भी पढ़े- Indore News: बेसमेंट में चल रहे मॉल, हॉस्पिटल और कोचिंग, सख्त एक्शन की तैयारी में प्रशासन












Click it and Unblock the Notifications