Indore News: इंदौर में गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं, धरपकड़ के लिए 2 हजार पुलिसकर्मियों ने संभाला मैदान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है, इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के चारों झोन की पुलिस के साथ क्राइम व ट्रैफिक पुलिस और रिजर्व बल ने मैदान संभाला। पुलिस कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार वारंटी सहित लिस्टेट बदमाश पुलिस के निशाने पर रहे।

शहर में लगातार बढ़ते अपराधों की रोकधाम के लिए पुलिस पूरी रात मैदान पर रहेगी। रविवार की रात चले अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने पूरी रात मैदान संभाला। वहीं अब आगे भी इसी तरह का अभियान पुलिस गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाएगी.

Indore

इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने रात 11.15 बजे एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसमें चारों झोन के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम और ट्रैफिक पुलिस और रिजर्व बल के साथ बदमाशों की धरपकड़ की गई है। पूरी रात चलने वाले इस अभियान में वो बदमाश निशाने पर रहे, जो लंबे समय से फरार हैं। पुलिस ने ऐसे दो हजार से अधिक बदमाशों को चिन्हित किया है, जिनके घरों पर पुलिस दबिश देगी। फिलहाल, अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जो देर रात से सुबह तक चलेगी।

इंदौर शहर में अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जिन पर रोकथाम के लिए पुलिस ने मैदान संभाल लिया है। रविवार की देर रात पुलिस के लगभग 2 हजार से ज्यादा जवान मैदान पर तैनात रहे, और गुंडे बदमाशों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान इंदौर पुलिस के द्वारा चलाया जाएगा, जहां गुंडे बदमाशों की धर पकड़ की जाएगी। इतना ही नहीं इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी पुलिस ने जांचा, और सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- Indore News: गांव घूमने आए विदेशी, नल-जल योजना देखकर चौंके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+