Indore: पुलिस थाने में मोडिफाइड साइलेंसर की भरमार, गाड़ी से गोली की आवाज निकालने वालों की खैर नहीं

मध्यप्रदेश के इंदौर में साइलेंसर मॉडिफाई करवा कर लोगों को परेशान करने वाले वाहनों के विरुद्ध इंदौर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही हुई है।

कर्कश ध्वनि/पटाखे/गोली जैसी आवाज निकालने वाले 587 मोडिफाइड साइलेंसर वाहनो पर कार्यवाही कर, उनके साइलेंसर जप्त किये हैं।

Indore

इंदौर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग में लापरवाह वाहन चालकों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी है। सायलेंसर मॉडिफाई कर फायर आर्म्स नुमा "फटाके चलाने जैसी " आवाज निकालने वाले 93 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध वैधानिक चालानी कार्रवाई की गई थी।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ लगातार पुलिस की मुहिम जारी है, जहां इसी मुहिम के तहत पुलिस अलग-अलग तरह के वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं अब कार्रवाई का असर भी दिखाई दे रहा है, जहां इंदौर समेत अलग-अलग जिलों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर गाड़ी चलाने से लोग बचते नजर आ रहे हैं। वहीं लगातार चल रही इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति भी है, जहां वाहन चालक पुलिस से छिपकर इधर-उधर निकलते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, पुलिस की यह कार्रवाई कब तक जारी रहती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

मादक पदार्थों के खिलाफ एक्शन

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 82 लोगों के विरुद्ध भी 185 मोटर व्हीकल एक्ट कार्रवाई की गई। आने वाले दिनों में भी इंदौर पुलिस की कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी चाहे इंदौर पुलिस मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों को पकड़ेगी।

मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहां इन्दौर पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़-झालावाड के सप्लायरों से तार जोड़कर, करीब 95 लाख रुपए कीमत की MD ड्रग्स (अवैध मादक पदार्थ) पकडने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी तस्कर से 989 ग्राम एम.डी. ड्रग किमती लगभग 95 लाख रूपये एवं 1 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा एवं एक बिना नम्बर की पल्सर मो.सा. किए पुलिस ने जप्त। पुलिस ने ग्राहक बनकर ड्रग्स के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया।

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस को देख भागने लगे बदमाश, जांच में ड्रग्स का जखीरा देख सभी चौंके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+