MP के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आतंकवादी संगठनों को दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात!

इंदौर, 8 जून: प्रदेश के गृह और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए आतंकवादी संगठनों को सख्त चेतावनी दी. गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, अलकायदा कायदे में रहेगा, तो फायदे में रहेगा, यहां कोई भी आतंकवादी संगठन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नाम निशान मिट जाता है, देश के ऊपर हमला करने की सोचें नहीं कभी. बता दें की बीजेपी प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी के चलते आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में आतंकी गतिविधियां करने की चेतावनी दी है.

indore

नक्सलियों को भी दिया अल्टीमेटम

अमरकंटक को गढ़ बनाने की कोशिश कर रहे नक्सलियों को गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अल्टीमेटम दिया है, जहां गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, बहुत पहले से सोच रहे हैं नक्सली इस बात के लिए, मध्यप्रदेश में कोशिश ही नहीं करें कोई भी नक्सली, वरना जो बालाघाट में हश्र कर रहे हैं, वह अमरकंटक में करेंगे.

कोविड को पैर पसारने नहीं देंगे- गृहमंत्री

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग और सरकार दोनों पूरी निगाह रखे हुए हैं, किसी भी कीमत पर हम को कोविड को पैर पसारने नहीं देंगे, वैक्सीन साथ में है, सपोर्ट में है, मोदी जी का यह सफल प्रयास, देश के लिए वैक्सीन देने का, उसने कोरोना से लड़ने की हिम्मत भी दी है लोगों को.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+