MP Election में BJP की प्रचंड जीत जश्न, इंदौर में कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

इंदौर की सभी विधानसभाओं सहित मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पर जोरो शोरो से विजय उत्सव मनाया गया।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। वही बीजेपी कार्यालय पर होली और दीपावली दोनों का दृश्य देखने को मिला कार्यालय पर लाल, गुलाबी और भगवा रंग के गुलाल से कार्यकर्ता एक दूसरे को रंगते नजर आए। वहीं कार्यालय पर जीत की खुशी में जोरदार आतिशबाजी के साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर झूम कर कार्यकर्ताओ ने भाजपा की विजय का उत्सव मनाया।

Indore

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी, और कहा की यह जीत इंदौर सहित प्रदेश की जनता की, विकास और भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा संगठन की जीत है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। रणदिवे ने कहा कि, मध्य प्रदेश की जनता ने यह बता दिया है कि, एमपी के मन में मोदी है, रणदिवे ने आगे कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं ने पूर्ण शालीनता सौम्यता एवं पूर्ण शक्ति एवं कुशलता से अपने किए हुए काम के बल पर यह चुनाव लड़ा। साथ ही लाडली बहनाओं का आशीर्वाद अभूतपूर्व रूप से पार्टी को मिला है। इस ही कारण सभी मशीनों से कमल ही कमल निकला है। यह विजय कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा का फल है।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चुनाव संचालन समिति के नगर संयोजक बाबू सिंह रघुवंशी, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। साथ ही कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- MP Election Result: सीएम शिवराज का लाडली बहना को प्रणाम, पत्नी साधना सिंह ने गले लगकर दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+