MP Election: सोशल मीडिया पर मतगणना की तारीख बदलने के मैसेज की बाढ़, जानिए सच्चाई
देश के अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला थम चुका है, जहां अब मतगणना को लेकर तैयारियां की जा रही है। वहीं इस बीच चुनाव आयोग की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए मिजोरम में मतगणना की तारीख को बदल दिया गया है, जहां मिजोरम में मतगणना 3 दिसंबर के स्थान पर अब 4 दिसंबर को होगी।
मिजोरम समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। वहीं इससे पहले चुनाव आयोग की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए मिजोरम में मतगणना की तारीख को बदल दिया गया है। वहीं अब सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच इस बात की चर्चा भी खूब हो रही है कि क्या मिजोरम की तरह मध्य प्रदेश में भी मतगणना की तारीख को बदल दिया जाएगा?

क्या MP में भी बदल गई मतगणना की तारीख?
मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तारीख बदलने के बाद अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें मध्यप्रदेश की मतगणना की तारीख बदलने को लेकर भी चर्चा हो रही है। वहीं मिजोरम में बदली चुनाव तारीख के बाद आमजन के बीच इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि क्या मिजोरम की तरह मध्य प्रदेश में भी मतगणना की तारीख को बदल दिया जाएगा?, वहीं सच्चाई पर गौर किया जाए तो मध्यप्रदेश में मतगणना की तारीख को लेकर चुनाव आयोग की ओर से किसी तरह का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यानी मध्य प्रदेश में मतगणना की तारीख 3 दिसंबर ही रहेगी, और इस दिन मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
3 दिसंबर को होगी मतगणना
मतगणना को लेकर अलग-अलग तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां अब से कुछ दिनों पहले इंदौर में इसी तरह का मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें इंदौर की मतगणना की तारीख बदलने की बात कही जा रही थी। वहीं अब मिजोरम में बदली गई मतगणना की तारीख के बाद एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दी गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
ये भी पढ़े- MP Election: सीटों का गणित फंसते ही प्लान 'B' का होगा इस्तेमाल, अमित शाह और दिग्विजय सिंह हैं तैयार












Click it and Unblock the Notifications