Indore news: मतदान की स्याही दिखाकर 5 क्विंटल पोहा चट कर गए इंदौरी, नवाचार की हुई तारीफ
MP Assembly Election 2023 को लेकर मतदान संपन्न हो चुका है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की कवायद की गई थी, जिसका असर भी देखने मिला, जहां मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दिखाई दी। वहीं शहर के 56 दुकान पर मतदान करने वालों को फ्री पोहा जलेबी वितरित किए गए थे।
फ्री बोहा जलेबी वितरित करने के चलते 56 दुकान पर मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आ रही थी, जहां लगभग 20 हजार प्लेट पोहा जलेबी लोगों ने खाया है, तो वहीं 5 क्विंटल पोहे इस दौरान वितरित किए जा चुके थे।

मतदाताओं ने कही मन की बात
वन इंडिया से बातचीत के दौरान एक मतदाता ने कहा कि इस बार हमने राष्ट्रहित के मुद्दे पर वोट डाला है। जबकि दूसरे वोटर ने कहा कि, मैंने विकास और देश व विश्व में भारत की पहचान के लिए वोट किया है। वोटिंग बढ़ाने के लिए ऐसा तरिका निकाला गया था, वह बहुत ही अच्छा है, इससे वोटिंग जरूर बढ़ेगी। हम वोट डालने के बाद सीधा यहीं आ गए थे। एक अन्य वोटर ने कहा कि मैंने देशहित में मतदान किया है। चुनाव जिस प्रक्रिया से होना चाहिए उससे बेहतर माहौल है। लोगों के भीतर वोट डालने की जागरुकता है।
इंदौर में रिकॉर्ड मतदान
इंदौर जिले में कुल 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है, जहां इंदौर 1 में 72.08 प्रतिशत मतदान हुआ, तो वहीं इंदौर 2 में 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 3 में 71.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 4 में 72.28 प्रतिशत मतदान हुआ. इंदौर 5 में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। राऊ विधानसभा में 75.98 प्रतिशत मतदान हुआ। देपालपुर विधानसभा में 82.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सांवेर विधानसभा में 80.23 प्रतिशत मतदान हुआ। महू विधानसभा में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।
ये भी पढ़े- Indore news: आखिर क्यों EVM जमा होने के बाद सील कर दिया जाता है स्ट्रांग रूम, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications