Indore News: कीचड़ से भरे गड्ढे में जाकर बैठ गए कांग्रेसी, विरोध-प्रदर्शन ने चौंकाया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गढ्ढों से भरी सड़क पर कीचड़ में बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कीचड़ से भरे पानी के गड्ढे में बैठकर व्यवस्थाओं के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है।
अटल द्वार से जंजीर वाला की ओर जाने वाली सड़क पर इन दिनों बारिश के चलते गड्ढे हो गए हैं, जहां इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानियों का सामान करना पड़ता है, जिसके चलते कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द सड़क सुधार की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया की, लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल से बेरवा समाज धर्मशाला तक सड़क निर्माण के लिए ज़ोरदार आंदोलन किया, लेकिन पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और जिम्मेदार अफसर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं। कांग्रेस के पार्षदों के वार्डों में भेदभाव के चलते काम रोके जा रहे हैं, जबकि भाजपा के दलाल अपनी जेबें भरने में लगे हैं। इन्हें याद रखना चाहिए कि जनता इस लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है, और जनता इसका हिसाब जरूर लेगी।
इंदौर में इन दिनों लगातार खराब सड़क की समस्या का आमजन को सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते अब जनप्रतिनिधियों ने मैदान संभाल लिया है। इससे पहले भी कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करते हुए खराब सड़कों के हालात सुधरने की मांग की थी। वहीं अब एक बार फिर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए, अटल द्वार से जंजीर वाला चौराहा तक सड़क सुधारने की मांग की है। इस दौरान धरना-प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद सोनिला मिमरोट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।0
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस ने पकड़ा BJP का झूठ, यात्रा निकालकर करेगी पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications