Indore News: कांग्रेस ने किया BJP के झूठ का पर्दाफाश, सामने आई सच्चाई

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय से पर्दाफाश पदयात्रा निकाली गई। जहां कलेक्टर कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसजन।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई व बढ़ती हुई नशाखोरी व बढ़ाते हुए अपराधों एवं जनता, युवा, किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र व छात्राएं, मध्यम वर्ग त्रस्त है, और भाजपा सरकार एवं अधिकारी मस्त हैं। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पर्दाफाश रैली निकाली गई।

Indore

रैली के बाद सत्याग्रह आंदोलन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएमसी राकेश परमार जी को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन अपने अपने क्षेत्रो से जत्थे के रूप में शामिल हुए, जिनके हाथों में तख्क्तियां और झंडे थे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे,जिसमें महिलाएं भी शामिल थी।

यादव ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि, भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है भाजपा सरकार एवं अधिकारी मस्त हैं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध,150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला एवं युग पुरुष आश्रम में हुई बच्चों की मौत में दोषियों पर कार्रवाई नहीं करना, नर्सिंग कॉलेज घोटाला छात्रों का भविष्य बर्बाद करना, इंदौर के आयडेलिक कॉलेज के संचालक अक्षय बम एवं कॉलेज पर कार्रवाई नहीं करना, मेडिकल कॉलेज में घटिया निर्माण घोटाला,शहर में बढ़ती नशाखोरी एवं महिलाओं, बच्चियों के साथ हो रही घटना, लूट, डकैती, हिंसा, चोरी, वाहन चोरी, मंगलसूत्र, चैन लूटी जा रही है। शराब की दुकानों के सामने सड़क पर शराब पीने की खुली छूट दी जा रही है। इंदौर शहर भर में एक लाख से अधिक सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे से जनता त्रस्त है।

यादव ने बताया है कि, भाजपा सरकार के राज में सबसे महंगा पेट्रोल, डीजल, गैस की टंकी, सबसे महंगा वाहन पंजीयन, सबसे महंगी स्कूल शिक्षा, सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगी खाद्य सामग्री, सबसे महंगी स्वास्थ्य सुविधाएं एवं प्राइवेट अस्पताल, जांच लिबोरेटरी में इलाज के दौरान भारी बिल बनाकर खुले आम लूटपाट में मध्यप्रदेश इंदौर कुख्यात है। मध्यप्रदेश बलात्कार और यौन शोषण के मामले में देश में नंबर वन पर रहा है। वह मध्यप्रदेश पर वर्तमान में कई लाख करोड़ का कर्जा है। लगातार नया कर्ज लिया जा रहा है, मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति पर 42000 हजार से अधिक का कर्जा है। मध्यप्रदेश मे पिछले कई वर्षों से कोई भर्ती परीक्षा नहीं हुई है। सविंदा कर्मचारियों का कोई भविष्य नहीं है। सूट-बूट की लूट,सिर्फ प्रचार और परिवारवाद, सबके साथ विश्वासघात, खुद का विकास,युवा मांगे रोजगार, भाजपा सरकार कराये इंतजार, खुद के मन की बात, गरीब के पेट पर लात, किसान मांगे सही दाम, भाजपा सरकार रही नाकाम, ना मान ना सम्मान,महिलाओं को हुआ अपमान,मांग पोषण हुआ शोषण,मिला भाषण,मांग या अधिकार,मिला सिर्फ अंधकार,सत्ता की भूख में किया लोकतंत्र का विनाश,ना राष्ट्र उत्थान,ना विश्व में सम्मान,ना मिली नौकरी,ना बची जान,भर्ती घोटाला की भेंट चड्ढा नौजवान,पटवारी भर्ती घोटाला,व्यापम महाघोटाला,पैरा मेडिकल छात्रवृत्ति घोटाला,एनएचएम पेपर लीक घोटाला,पोषण आहार घोटाला आदि मांगों को लेकर पर्दाफाश पदयात्रा एवं सत्याग्रह आंदोलन होगा।

ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस ने पकड़ा BJP का झूठ, यात्रा निकालकर करेगी पर्दाफाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+