Indore News: कांग्रेस नेताओं ने पानी से भरे गड्ढों को दी श्रद्धांजलि, कुछ ऐसा है पूरा मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की की सड़क गड्ढे से पटी है, जहां जगह-जगह जलजमाव हो रहा है। नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए शहर कांग्रेस द्वारा दौरा कर 10 से अधिक स्थानो पर गड्ढो और जलजमाव को बरसते पानी मे सड़क पर बैठकर विरोध स्वरूप श्रद्धांजलि दी।
इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं मप्र राजीव विकास केंद्र के प्रदेश उपाध्यक्ष ऐहेतेशाम अली के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर मे हो रहे गड्ढे और जलजमाव देखने के लिए दौरा किया और 10 से अधिक स्थानो पर गड्ढो और जलजमाव पर बरसते पानी मे कांग्रेसजनो ने भाजपा की नगर निगम का ध्यान आकर्षित कराने एवं विरोध स्वरूप सड़क पर बैठकर हार-फूल की माला चढ़ाकर श्रध्दांजलि दी। इस दौरान समस्या के निदान के लिए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा से सम्पर्क करना चाहा, पर उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

यादव ने बताया की, शहर के प्रमुख चौराहा पर शहर की सड़के पटी है, शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं बचा है, जहां जलजमाव न हो सड़क, चौराहे, गलियां, अस्पताल, थाने, बस्तियां, घर में पानी तक घुस गया है। सड़क पर जलजमाव लग गया है। पानी में दो पहिया वाहन बंद हो रहे हैं, दुर्घटनाएं हो रही है, लोग की मुसीबत और बढ़ गई है।
यादव ने कहा कि, आज शहर की कोई भी मुख्य सड़के या गली मोहल्ले की सड़के जगह-जगह गड्ढो से पटी है।
इन गड्ढों में पानी भरा रहता है, और जलजमाव पूरे शहर में हो जाता है, थोड़ी सी वर्षा में ही पानी जगह-जगह भर जाता है, जिस और शासन-प्रशासन के जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं देते हैं, और प्रतिदिन गड्ढो मे गिरकर लोग घायल हो रहे हैं।
यादव ने कहा की, जगह-जगह खुदी सड़के और उसमे बड़े बड़े या छोटे-छोटे गड्ढे भर दिए जाएं, और जलजमाव के निकासी की समुचित व्यवस्था कर दी जाए, ताकि राहगीर को आगे बढ़ती आसमानी तेज बारिश से परेशानी ना हो, मगर नगर निगम आयुक्त, महापौर को सड़कों के गड्ढे नजर नहीं आते हैं, ना ही जल निकासी की अव्यवस्था दिखी, इतने दिनो बाद महापौर दौरे पर निकले, अपनी गलतियों को छुपाने के लिए कई जगह सड़कों के गड्ढो को भरने के लिए बारीक व बड़ी-बड़ी गिट्टीया डाल दी है, जो सड़कों पर फैली गिट्टीयो से गाड़ियां स्लिप हो रही है और दुर्घटना हो रही है।
यादव ने कहा की, हमने कैसे नगर निगम के इंजीनियर और भाजपा के महापौर, विधायक, सासंद बनाये है, जिन्होंने मिलकर शहर को बेहाल कर दिया है कि, थोड़ी तेज बारिश ही सारे इंतजाम धो डालती हैं, और मूसलाधार बारिश में शहर का विकास डूब गया है।यादव ने कहा कि, जल्द दी समस्याओ के निराकरण के लिए निगम निगम मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
ये भी पढ़े- 'मोहन भैया, आप भी घृणा का घर बनाने में जुट गए...', CM की इस बात पर हैरान हुए जीतू पटवारी
-
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया












Click it and Unblock the Notifications