MP Board Result 2023: 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए गए दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट स्टूडेंट्स अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Recommended Video

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जहां रिजल्ट को लेकर सुबह से ही स्टूडेंट्स में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा था। वहीं अब स्टूडेंट्स ऑनलाइन सेंटर के साथ ही मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने दोपहर 12:30 बजे राजधानी भोपाल स्थित एमपी बोर्ड ऑफिस के ऑडिटोरियम में रिजल्ट जारी किया, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की अलग-अलग स्ट्रीम के अनुसार कुल पासिंग प्रतिशत और लड़कों व लड़कियों में से हर कैटेगरी के लिए टॉपर का नाम घोषित किया गया।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए गए दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट स्टूडेंट्स अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं जिनमें मुख्य रूप से mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा सकता है। इसी के साथ स्टूडेंट्स मोबाइल पर SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसके लिए उन्हें मैसेजिंग ऐप पर MP10 या MP12 के साथ अपना रोल नंबर टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा। मैसेज सेंड करने के कुछ समय बाद ही रिजल्ट उनके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने से पहले ही विद्यार्थियों के लिए बेहद खास संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी थी तो वहीं असफल होने वाले विद्यार्थियों को चिंता नहीं करने की बात कही थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि, सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। रुक जाना नहीं योजना के माध्यम से आपको जून में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा, इससे आपका साल खराब नहीं होगा। आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है।
ये भी पढ़े- MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 63.29% छात्र पास, 12वीं का 55.28% रहा रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications