MP Assembly Election: गरबा खेलकर दृष्टिहीन बच्चियों ने दिया मतदान का संदेश, शपथ दिलवाई

इंदौर में आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न गरबा पांडाल एवं शहर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज में विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक मतदान के शासन निर्देशानुसार आज शहर की ओल्ड जीडीसी कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं के साथ ही प्रिंसिपल एवं स्टाफ द्वारा गरबा के माध्यम से शहर वासियों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

डॉक्टर जानवी चंदवानी ने बताया की, नगर निगम के सहयोग से निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के आवाहन पर चुनाव आदेश अनुसार मतदान जागरूकता का त्यौहार हम मना रहे हैं। सरोज सेवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गरबे का आयोजन रखा गया।

Indore

मतदान की शपथ दिलवाई गई

डॉक्टर जानवी चंदवानी, ने बताया की हमारा इंदौर हमेशा स्वच्छता में नंबर वन रहा है अब हम इंदौर को मतदान में भी नंबर वन बनाएंगे और इसी उद्देश्य को लेकर मतदान के लिए शपथ दिलाई गई और सभी बच्चियों ने और ब्लाइंड बच्चियों ने हर्ष उल्लास के साथ गरबा खेला, संस्था द्वारा दृष्टिहीन बच्चियों को गिफ्ट्स, फलाहारी दिया गया और गरबे के साथ मतदान का त्यौहार भी मनाया जिसमें डॉक्टर संजय पंडित सर एच ओ डी कॉमर्स मैनेजमेंट डिपार्मेंट माता जीजाबाई कॉलेज का पूरा सहयोग रहा सरोज सेवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक की संस्थापक डॉ जानवी चंदवानी ने ब्लाइंड बच्चियों को सम्मान भी किया। दृष्टिहीन द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति पर शेरीज संस्था द्वारा सम्मान किया गया।

इंदौर मनाएगा वोटिंग का त्यौहार

रूपराम नगर नवग्रह मंदिर मे संचालक अनिल नायडू द्वारा संचालित अभ्युदय गरबा महोत्सव में आसपास के कॉलोनियों के रहवासियों को गरबा पांडाल में जागरूक किया गया। साथ ही मतदान जागरूकता थीम के सांग के माध्यम से गरबा करवाया गया, व आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् इन्दौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को लेकर बैनर एवम् तख्तियों के माध्यम से सभी रहवासियों को समझाया गया की आने वाली 17 नवम्बर को अपने मतदान का उपयोग करे और आप स्वयं भी अन्य सभी को भी मतदान के लिए प्रेरित करें इन्दौर शहर के मतदाता मतदान को त्योहार की तरह मनाकर, अधिक से अधिक मतदान करे, साथ ही सभी रहवासियों को शपथ भी दिलाई गई.

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए प्रत्याशियों को लेनी होगी अनुमति, कुछ ऐसा है प्रोसेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+