MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं खरगोन विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच निमाड़ अंचल की खरगोन विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के रवि जोशी विधायक हैं।
यह विधानसभा खरगोन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। खरगोन विधानसभा सीट के अंतर्गत कई तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। खरगोन विधानसभा, निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
खरगोन विधानसभा के अंतर्गत कपास और मिर्च की खेती सर्वाधिक होती है। यही कारण है की मिर्च को सबसे बड़ी मंडी इसी जिले में है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के बालकृष्ण पाटीदार का मुकाबला कांग्रेस के रवि जोशी से था। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार को 88208 मत पाकर जीत हासिल हुई। बीजेपी उम्मीदवार को 78696 वोट मिले थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बालकृष्ण पाटीदार ने कांग्रेस के रवि रमेशचंद्र जोशी को 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस चुनाव में बालकृष्ण पाटीदार को 74519 वोट मिले थे तो वहीं रवि जोशी को 67694 वोट मिले थे।
कुछ ऐसा है खरगोन का चुनावी गणित
खरगोन विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। खरगोन विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। खरगोन विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं मांधाता विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications