2004 में गड्ढे मिले थे, हमने बनाई 5 लाख किमी सड़क...वायरल वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय का दावा
MP Assembly Election 2023 के बीच हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़कों के विकास से प्रदेश में आए परिवर्तन पर चर्चा कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 2004 में हमें 60 हजार किलोमीटर सड़कें मिली थी, सड़कों के नाम पर केवल गड्डे थे, भाजपा के अथक प्रयासों के कारण प्रदेश में गाँव गाँव शहर शहर पक्की सड़कें हैं, प्रदेश में 5 लाख 60 हजार किलोमीटर सड़कें हैं यह प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि, सड़कों के निर्माण के कारण ही प्रदेश ने आर्थिक रूप से प्रगति की है। भाजपा का विज़न केवल विकास है, जहाँ पहले इंदौर से खरगोन जाने में 5 घंटे लगते थे वहीँ आज पक्की सड़कों के कारण दोनों शहरों की दुरी कुछ ही देर में तय हो जाती है।

PWD मंत्री रहते बिछाया सड़कों का जाल
कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा सरकार में 2004 में लोक निर्माण विभाग सम्हाला था, तब प्रदेश में सड़कों की हालत खराब थी, पुरे प्रदेश में 60 हजार किलोमीटर की गड्डों से खस्ताहाल सड़कें थीं। गौरतलब है कि, उस समय सड़कों के निर्माण के लिए राज्य शासन में कोई अलग से प्राधिकरण नहीं था, सड़कों का काम लोक निर्माण विभाग के अधीन आता था, काम में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश में पहली बार पहल करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन की स्थापना की है। कैलाश ने सड़कों के विकास के लिए रणनीति बनाते हुए ऐतिहासिक पहलें की और पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का रोडमैप तैयार किया। रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, आउटसोर्सिंग प्रबंधन जैसी पहलों के कारण मध्यप्रदेश को सड़क विकास में अव्वल बनाया है।
एक्टिव हुए कैलाश विजयवर्गीय
BJP की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़े- दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया...CM Shivraj ने कांग्रेस पर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications