Indore news: जीतू यादव ने चिंटू चौकसे को दिया जवाब, बोले- हार के डर से बौखला गए हैं

MP Assembly Election 2023 के बीच अब कांग्रेस और BJP दोनों ही दल के प्रत्याशियों का जनसंपर्क रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-2 में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झंडे को लेकर विवाद सामने आया है।

इंदौर की विधानसभा-2 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने भरी सभा में BJP पार्षद जीतू यादव पर झंडे निकालने का आरोप लगाते हुए खुले मंच से देख लेने की धमकी दी। वहीं अब जीतू यादव ने चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया को निशाने पर लेते हुए कड़ा पलटवार किया है।\

Indore

जीतू यादव ने दिया करारा जवाब

कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे की ओर से दी गई धमकी का जवाब देते हुए एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने कहा की, उनकी बौखलाहट अब दिखने लगी है, उनको उनकी हार अब दिखने लगी है, बौखला गए हैं, पगला गए हैं, कुछ तो भी बातें कर रहे हैं। मैंने किसी से नहीं कहा कि, आप उनका पर्चा मत लेना, उनके साथ अच्छा व्यवहार मत करना, हमारे यहां मेहमान आए थे, मैंने भी मेरे घर से उनका स्वागत किया था, पर जब उन्होंने देखा कि आम जनता का, जीतू के परिवार के लोगों का रुझान पूरा भारतीय जनता पार्टी की तरफ है तो वह यह देखकर बौखलाने लगे, कुछ तो भी बातें करने लगे।

यादव ने ठोका प्रचंड जीत का दावा

एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने कहा कि, यदि मेरे किसी भी कार्यकर्ता को उन्होंने देखा या कुछ बोला तो ठीक नहीं होगा, और कार्यकर्ता तो उनके पास हैं भी नहीं, कार्यकर्ता तो हमारे पास हैं, परिवार तो हमारे पास ही है। BJP का एक-एक कार्यकर्ता चिंटू और राजू के बराबर है, मैं इस मंच के माध्यम से बताता हूं कि, आने वाले समय में 17 तारीख को, और जब 3 तारीख को परिणाम आएंगे, भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी, और एक बार पुनः दादा दयालु रमेश मेंदोला पूरे मध्य प्रदेश में सर्वाधिक वोटो से जीतेंगे।

ये भी पढ़े- Indore news: कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने BJP पार्षद को खुले मंच से दी धमकी, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+