Indore news: मतदान करने वालों को फ्री मिलेगा पोहा-जलेबी, कब और कहां, जानिए?

MP Assembly Election 2023 के लिए 17 नवंबर की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जहां इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इधर, 56 दुकान पर 17 नवंबर को सुबह 9 बजे तक मतदाताओं को फ्री में पोहा-जलेबी खिलाया जाएगा।

शुक्रवार 17 नवंबर को होने वाले मतदान में ऐसे प्रत्येक मतदाता को मत देने का अधिकार होगा जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल है। ऐसे मतदाता जिन्हें फोटो परिचय पत्र जारी किये गये हैं उन्हें वोट डालने के लिए फोटो परिचय पत्र मतदान केन्द्र ले जाना जरूरी होगा।

Indore

मतदान जागरूकता को लेकर प्रयास

सफाई सहित वायु शुद्धता के मामले में नंबर वन इंदौर शहर को अब मतदान के मामले में भी नंबर वन बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। इंदौर जिले में मतदान का प्रतिशत ठीक-ठाक ही रहता है, निर्वाचन कार्यालय प्रत्येक चुनाव में इसे बढ़ाने के हर बार प्रयास करता है, इस विधानसभा चुनाव के दौरान भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की जा रही है। युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया जा रहा है। साथ ही मतदान केंद्रों को अलग-अलग थीम पर सजाया गया है।

मतदान केंद्र को सजाया गया

विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, इंदौर में 3 आर, स्मार्ट, पिंक, विशिष्ट थीम पर आदर्श मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया है।आदर्श मतदान केन्द्र में पर्यावरण से संबंधित थीम पर बनाये गये मतदान केन्द्र पर जंगल सा अनुभव होगा। साथ ही 3 आर थीम पर बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्र पर शहर के विभिन्न 3 आर सेंटर से एकत्रित अनुपयोगी सामान से मतदान केन्द्र की साज-सज्जा की गई है। अलग-अलग थीम पर मतदान केंद्र तैयार करने का मुख्य उददेश्य है कि शहर के नागरिक यह देखे कि किस प्रकार से घर से निकलने वाले अनुपयोगी सामान से भी आकर्षक साज-सज्जा की जा सकती है।

ये भी पढ़े- MP Election: मतदान के लिए छुट्टी नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर की चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+