MP Election: इस तरह कर सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां अब चुनाव आयोग मतदान और मतगणना समेत चुनाव प्रकिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है. वहीं इसे लेकर लगातार आयोग की ओर से काम किया जा रहा है. स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने में नागरिकों की भागीदारी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन-2023 में भी सी-विजिल मोबाइल एप का प्रयोग किया है।
इस एप के जरिए कोई भी व्यक्ति आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की गतिविधियों या घटनाओं की शिकायत दर्ज करा सकता है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत होने पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी।

कुछ इस तरह होगी कार्रवाई
सी-विजिल मोबाइल एप पर शिकायत प्राप्त होते ही उड़नदस्ता (एफ.एस.टी.) तुरंत मौके पर पहुँच कर जरूरी कार्रवाई करेगा। इस ऐप के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इंदौर में सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिये कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में सी-विजिल के माध्यम से एक हजार 5 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसमें से एक हजार 4 शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। शेष एक शिकायत के निराकरण की प्रक्रिया चल रही है।
मतदान के लिए दिया आमंत्रण
उज्जैन में भारतीय संस्कृति में शुभ कार्य मे आमंत्रण पीले चावल देकर किया जाता है। मतदान मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में आमजन की सहभागिता है। मजबूत लोकतंत्र मजबूत राष्ट्र का पर्याय है। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत प्रशासन द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमजनों को 17 नवम्बर को शत-प्रतिशत मतदान हेतु आमंत्रण दिया जा रहा है। सम्पूर्ण जिले में बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा लोगो को मतदान समय एवं स्थान की जानकारी दी जा रही है।
ये भी पढ़े- MP news: प्रतिबंधित पटाखे फोड़ना भारी पड़ेगा, रात 10 के बाद आतिशबाजी पर होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications