MP Election: CM हेमंत बिस्वा ने खंडवा से भरी हुंकार, राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ तक पर साधा निशाना

MP Assembly Election 2023 की तैयारी में भी जुटी BJP अब लगातार अपना दम दिखाती नजर आ रही है, जहां BJP के तमाम दिग्गज नेता सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आ रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा खंडवा दौरे पर आए जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि, राहुल गांधी ने 'भारत के हमास' के डर से 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला करने वाले हमास के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन पीएम मोदी ने आतंकवादी हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा की है।

Khandwa

दिग्विजय और कमलनाथ पर साधा निशाना

खंडवा दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी जमकर निशाना। यहां उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह हिंदुओं के खिलाफ इतना बोलते हैं कि मुझे गुस्सा आ जाता है। हर दिन हिंदुओं के खिलाफ बोलना उनका फैशन है। कमलनाथ कहते हैं कि, वह हनुमान भक्त हैं, और अगर दिग्विजय सिंह अपना मुंह खोलते हैं, तो हिंदुओं को गाली देने के लिए, और जब मुंह बंद करते हैं, तो हिंदुओं को गाली देने के बाद। इन दोनों के बीच में कपड़ा फाड़ का सिलसिला होना ही चाहिए।

चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।

ये भी पढ़े- कांग्रेस को ही समाप्त कर दीजिए, समस्या ही समाप्त हो जाएगी...MP की जनता से बोले योगी आदित्यनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+