MP Election: नामांकन वापसी का समय समाप्त, मालवा-निमाड़ में BJP-कांग्रेस की टेंशन बढ़ाएंगे ये निर्दलीय

MP Assembly Election 2023 में अब सियासत के समीकरण बनते बिगड़ते दिखाई दे रहा है, जहां नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन प्रदेश की कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए तो वहीं कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने निर्दलिय चुनाव मैदान संभालने का दम ठोंका है।

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में निर्दलीय प्रत्याशियों दम देखने मिलेगा, जहां बीजेपी और कांग्रेस से दोनों ही दलों से मजबूत नेताओं ने अपने-अपने दलों का दामन छोड़ते हुए अब बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में दम दिखाने का फैसला लिया है।

Indore

हर्षवर्धन लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

बुरहानपुर विधानसभा से BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने अपना नाम वापस ना लेते हुए BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही अब चौहान बतौर निर्दलिय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरकर अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। 2 नवंबर का दिन मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था, जहां बुरहानपुर से निर्दलिय प्रत्यासी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले हर्षवर्धन सिंह चौहान ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। वहीं चौहान ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

महू में दरबार दिखाएंगे दम

महू विधानसभा में कांग्रेस का दामन छोड़कर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने बतौर निर्धारित प्रत्याशी मैदान संभाल लिया है। कांग्रेस की ओर से रामकिशोर शुक्ला को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिए जाने के बाद अब पूर्व विधायक और दिग्गज नेता अंतर सिंह दरबार अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां दरबार लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दरबार के समर्थन में बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की नजर आ रही है, जहां कार्यकर्ता भी लगातार दरबार को हौसला देते नजर आ रहे हैं।

ये भी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

मालवा-निमाड़ की अलग-अलग विधानसभा सीटों से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं की बात करें तो इनमें आलोट से प्रेमचंद गुड्डू, देपालपुर से राजेंद्र चौधरी मैदान में नजर आ रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में निर्दलीय प्रत्याशियों दम देखने मिलेगा, जहां बीजेपी और कांग्रेस से दोनों ही दलों से मजबूत नेताओं ने अपने-अपने दलों का दामन छोड़ते हुए अब बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में दम दिखाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़े- MP Election: इंदौर की सभी 9 सीटों का हाल, कहां किसने दाखिल किया नामांकन, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+