MP Assembly Election: इंदौर में इन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, अपनी-अपनी जीत का ठोका दावा
सियासत के गढ़ इंदौर में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां विधानसभा दो से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। विधानसभा दो से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जहां चौकसे ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कराया है। इस दौरान चौकसे ने अपनी जीत का दावा ठोंका।
इंदौर में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां विधानसभा राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटवारी के साथ मौजूद रहे।

एमपी में चुनावी माहौल अब पूरे चरम पर है, जहां चुनाव की तारीख नजदिक आते ही अब प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है, जहां विधानसभा राऊ से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है।
एमपी में विधानसभा चुनाव के बीच अब प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है, जहां इंदौर की विधानसभा-5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करवाया है। इस दौरान पटेल ने प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव जीतने का दावा किया है।
विधानसभा-3 से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जहां जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करवाया है। इस दौरान जोशी के साथ कार्यकर्ता और परिवारजन नजर आ रहे थे।
एमपी में चुनावी माहौल अब पूरे चरम पर है, जहां चुनाव की तारीख नजदिक आते ही अब प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है, गुरूवार की सुबह से ही कलेक्टर कार्यालय में प्रत्याशियों के पहुंचने और नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी था, जहां विधानसभा 3 से निर्दलिय प्रत्याशी अखिलेश शाह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शाह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इंदौर में रफ्तार पकड़ने लगा जनसंपर्क, कहां-कहां किसने दिखाया दम?












Click it and Unblock the Notifications