Indore news: BJP की संभागीय बैठक में जीत का खास प्लान तैयार, रूठों को मनाने पर हुआ मंथन

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब BJP रूठों को मनाने की कवायद में जुटी है। इस बीच इंदौर में हुई संगठन की संभागीय बैठक में संगठन के दिग्गज नेताओं ने मालवा-निमाड़ में जीत का खास प्लान तैयार किया, तो वहीं रूठों को मनाने पर भी जोर भी दिया।

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर बीजेपी की संभागीय संगठन बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, हितानंद शर्मा और राघवेंद्र गौतम समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दी गई गाइडलाइन पर चर्चा की गई, साथ ही रूठों को मनाने पर मंथन भी हुआ।

Indore

विजयवर्गीय ने कही ये बात

संभागीय बैठक में हिस्सा लेने आए BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, बैठक करके प्लान बनाना यह हमारे कार्य पद्धति का हिस्सा है, उसमें कोई नयापन नहीं है। साधारणतः इस तरह की बैठक हर चुनाव में, जो हर विधानसभा के चुनाव प्रबंधन समिति के लोग हैं उनके साथ बैठते हैं, वहां कुछ कमी हो उसको दूर करते हैं। यह चुनाव के दौरान होने वाली सतत प्रक्रिया है। सारे ही संभागों में बैठक हुई है। इसी के साथ BJP नेताओं के निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमारी 90 प्रतिशत लोगों से बात हो गई है, सब नामांकन वापस ले लेंगे।

चुनाव के लिए BJP तैयार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा।

ये भी पढ़े- MP Election: BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी से निकाले झंडे-बैनर, प्रदेश प्रभारी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+