MP Election: मालवा-निमाड़ के इन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, कम हुई BJP-कांग्रेस की टेंशन
MP Assembly Election 2023 के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख 2 नवंबर थी। इस दिन अलग-अलग विधानसभाओं के तमाम प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। दिनभर चले नाम वापसी के सिलसिले के बाद अब स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही है।
नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन प्रदेश की कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए तो वहीं कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने निर्दलिय चुनाव मैदान संभालने का दम ठोंका है।

इंदौर से इन्होंने नाम वापस लिया
नामांकन वापसी का समय खत्म हो चुका है, जहां इंदौर की विधानसभा-3 से नामांकन दाखिल करने वाले अखिलेश शाह ने अपना नाम वापस ले लिया है, शाह ने बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। बीजेपी से नाराज होकर निर्दलिय नामांकन दाखिल करने वाले अखिलेश शाह ने आखिर समय में अपना नाम वापस लेते हुए बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला को अपना समर्थन दिया है, जहां अब गोलू और अखिलेश साथ-साथ एक बार फिर बीजेपी की विजय पताका विधानसभा 3 में लहराएंगे।
मनावर से इन्होंने नाम वापस लिया
मध्य प्रदेश के धार जिले की मनावर विधानसभा सीट पूर्व मंत्री रंजना पटेल ने नामांकन दाखिल किया था, जहां संगठन के नेताओं की मान मनुहार के बाद रंजना बघेल ने अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले झाबुआ जिले की जोबट विधानसभा से जेवियर मेढा ने भी अपना नाम वापस ले लिया था।आलोट से रमेश मालवीय ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।कुलमिलाकर, देखा जाए तो में अब सियासत के समीकरण बनते बिगड़ते दिखाई दे रहा है, जहां नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन प्रदेश की कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए तो वहीं कई विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने निर्दलिय चुनाव मैदान संभालने का दम ठोंका है।
ये भी पढ़े- MP Election: इंदौर की सभी 9 सीटों का हाल, कहां किसने दाखिल किया नामांकन, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications