मालवा-निमाड़ में जल्द हो सकती है मानसून की आमद, झमाझम बरसेंगे बदरा

इंदौर, 16 जून: आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून की आमद 15 जून के आसपास मानी जाती है, जहां इसी के चलते मानसून का इंतजार जारी है, वहीं संभावना जताई जा रही है की, अब जल्द ही अन्य राज्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी मानसून अपनी दस्तक दे सकता है. इसी के साथ-साथ मालवा निमाड़ में भी मानसून की एक्टिविटी जल्द होने जा रही है, जहां हर साल 15 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचने वाला मानसून अब 20 जून के आसपास अपनी आमद दर्ज कराएगा. मानसून से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है, जहां मालवा निमाड़ के भी कई जिलों में प्री मानसून के चलते बूंदाबांदी जा दौर जारी है. साथ ही अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है.

indore

प्री मानसून एक्टिविटी का सिलसिला

मालवा-निमाड़ के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से लगातार प्री मानसून बारिश का दौर जारी है, जहां उज्जैन, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर देखने मिला. इसी के साथ अब जल्द ही दस्तक देने वाले मानसून के चलते झमाझम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है.

ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रहने की संभावना है, जहां प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, तो वहीं कई हिस्सों में धूप और छांव लोगों को राहत दिलाती नजर आएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+