तपती गर्मी के बीच राहत, इस दिन MP में हो सकती है मानसून की दस्तक

इंदौर, 16 मई: प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते लोगों के हाल बेहाल हैं. लगातार बढ़ता तापमान पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है, लेकिन इस बीच एक राहत भरी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां मानसून ने अब रफ्तार पकड़ते हुए, बंगाल की खाड़ी में अपनी आमद दर्ज कराई है. इसी के साथ अब जल्द ही मानसून अंडमान निकोबार पहुंच सकता है. साथ ही इसके बाद मानसून अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए, केरल में अपनी दस्तक देगा, जिसके बाद अब जल्द ही मध्यप्रदेश की ओर मानसून के रुख करने की उम्मीद जताई जा रही है, संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस बार मानसून समय से पहले मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जहां 15 जून तक प्रदेशवासियों को झमाझम बारिश का दौर देखने मिलेगा.

indore

जल्द शुरू हो सकती है प्री मानसून एक्टिविटी

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच 20 मई के बाद से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां अब जल्द ही प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने की संभावना है. इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी तूफान का दौर देखने मिलेगा, तो वहीं हल्की बूंदाबांदी भी राहत महसूस कराएगी.

प्रदेश के इन हिस्सों में गर्मी का प्रकोप

वैसे तो इस बार पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. ऐसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल समेत तमाम अंचलों में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर, इंदौर, उज्जैन, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में गर्मी का खासा प्रकोप देखने मिल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+