MP : मानसून की विदाई लगभग तय, अब नहीं लगेगी झमाझम बारिश की झड़ी

इंदौर, 04 अक्टूबर : मध्यप्रदेश में फिलहाल तो मौसम साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन लगातार मौसम वैज्ञानिकों की ओर से दी जा रही बारिश की चेतावनी ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है, जहां अब एक तरफ त्योहारों का सीजन है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश को लेकर लोगों की चिंता जायज है। अबकी बार मध्य प्रदेश में मानसून का अलग ट्रेंड देखने मिला है, जहां मानसून की अच्छी खासी एक्टिविटी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश भी हुई है, तो वहीं मानसून की बारिश का सिलसिला अक्टूबर की शुरुआत तक जारी है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश से मानसून जल्दी विदाई ले सकता है, जहां मौसम वैज्ञानिक भी इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं।

कुछ इस तरह होती है छिटपुट बारिश

कुछ इस तरह होती है छिटपुट बारिश

मध्यप्रदेश में बदले मानसून के ट्रेंड का असर मालवा निमाड़ अंचल में भी देखने मिल रहा है, जहां मालवा निमाड़ अंचल के कई शहरों में मौसम का मिजाज कुछ बदला नजर आ रहा है। यहां धूप तो खिली दिखाई दे रही है, लेकिन अचानक बारिश का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। वहीं अब लोग भी मौसम का मूड भाप पाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं, जहां मौसम किस समय कैसी करवट लेगा। यह कोई नहीं समझ पा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मौसम का बदलता ट्रेंड लोगों को असमंजस की स्थिति में डाल रहा है।

नदी और तालाबों का बढ़ा जलस्तर

नदी और तालाबों का बढ़ा जलस्तर

पिछले दिनों प्रदेश में हुई झमाझम बारिश के चलते जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ चुका है। इतना ही नहीं कई डैम में जलस्तर अधिक बढ़ने के कारण उनके गेट तक खोलने पड़े थे। साथ ही प्रदेश के सभी तालाबों और नदियों में भी उफान की स्थिति देखने मिली थी। अब तक बारिश के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो मालवा निमाड़ अंचल के सभी जिलों में झमाझम बारिश होने के चलते बारिश का रिकॉर्ड बड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम के साफ होते ही लोगों ने भी राहत महसूस की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+