Indore News: MLA रमेश मेंदोला ने संगठन को सौंपी समर्पण निधी, कर दिखाया कमाल

मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा कार्यालय इंदौर पर समर्पण निधि अभियान के तहत इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 की ओर से विधायक रमेश मेंदोला ने 1 करोड़ 5 लाख रुपए की समर्पण निधि राशि का चेक अभियान प्रभारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव व नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को प्रदान किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, पूर्व पार्षद भारत देशमुख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indore

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं का यह समर्पण हमारे संगठन की एकजुटता और राष्ट्रहित की भावना को और सशक्त करेगा।", विधायक मेंदोला ने कहा कि, समर्पण निधि के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन व राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा प्रकट की। यह योगदान संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

बुद्धिजीवियों के साथ बजट पर चर्चा

इंदौर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जावरा कंपाउंड पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद महापौर एवं सभी विधायकों के साथ बैठक संपन्न आगामी कार्यक्रम बजट पर चर्चा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जी 22 मार्च को ब्रिलिएंट कन्वेंशन में बुद्धिजीवियों के साथ बजट पर चर्चा करेंगे। साथ ही इंदौर में निवासरत बिहार के नागरिकों के साथ बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, महामंत्री सुधीर कोलहे उपस्थित थे। आगामी बजट पर चर्चा कार्यक्रम के लिए धीरज खंडेलवाल, राजेश बंसल पंप, डॉ दीप्ति सिंह हाड़ा एवं बिहार दिवस के लिए सुधीर कोल्हे एवं राजेंद्र राठौर को जिम्मेदारी दी गई।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा कार्यालय इंदौर पर समर्पण निधि अभियान के तहत इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 की ओर से विधायक रमेश मेंदोला ने 1 करोड़ 5 लाख रुपए की समर्पण निधि राशि का चेक अभियान प्रभारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव व नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को प्रदान किया।

ये भी पढ़े- MP News: पुलिस में होगी 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+