Indore news: MLA आकाश विजयवर्गीय ने वाल्मीकि समाज के साथ किया हाफिज का पुतला दहन, कही ये बात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्षेत्र क्रमांक 3 के लोकप्रिय विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ आज मौलाना हाफिज शादाब का चिमनबाग चौराहे पर पुतला जलाया।
इस दौरान विधायक विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन एवं मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम किसी भी प्रकार से ऐसे विषैले दानव को इस शहर में पनपने नहीं देंगे वाल्मीकि समाज हिंदू समाज का अभिन्न अंग है। हम सब एक हैं, वाल्मीकि समाज परिश्रमी, पराक्रमी और स्वाभिमानी समाज है।

विजयवर्गीय ने किया विरोध
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा की, कुछ आसामाजिक ताकते सौहार्द पूर्ण माहौल को खराब कर नफरत की दरार डालना चाहती है, हमे ऐसे लोगों से बेहद सतर्क रहना जरूरी है। मैं हिंदू समाज के सभी लोगों से भी निवेदन करता हूं कि बेहद सतर्कता से वे अपनी एकता का परिचय दें, ऐसी मानसिकता वाले लोगो के विरोध में जरूरत पड़ने पड़ सड़क पर भी उतरे।पूरे देश एवं विश्व में अगर सुख,शांति और समृद्धि स्थापित करनी है तो हमें हिंदुत्व को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। वाल्मीकि समाज की मेहनत से इंदौर देश में नं 1 आता रहा है जबकि ऐसे मौलानाओं का सकारात्मक विकास कार्य में क्षण भर का भी योगदान नहीं रहता।
बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा की, हमने प्रशासन से भी यह मांग करी है की मौलाना का मकान तोड़ा जाए और उसका नामो निशान इंदौर शहर से मिटाया जाए। महाकाल भगवान की सवारी के दौरान थूकना, लव जैहाद के मामले सामने बड़ी संख्या के सामने आना वाल्मीकि समाज को लेकर विवादित शब्द का उपयोग कर हिंदू समाज को बाटने की कोशिश करना, ये सब आतंकवादी संगठनों की एक बड़ी साजिश है। जिसको हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण कभी सफल नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के नागरिकों के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकता गण मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Indore news: सफाई कर्मियों के लिए युवक ने कही आपत्तिजनक बात, वीडियो वायरल, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications