Indore में बदमाशों के हौंसले बुलंद, मामूली बात पर युवक को उतारा मौत के घाट
गाड़ी टकराने की मामूली बात पर हुए विवाद में बदमाशों के गुट ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, शहर से लगातार अपराधों के सामने आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शहर से एक ऐसी वारदात निकलकर सामने आई है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, गाड़ी टकराने की मामूली बात पर हुए विवाद में बदमाशों के गुट ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसके चलते युवक की मौत हो गई। वहीं युवक को बचाने पहुंचे पिता को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा और उन पर भी मारपीट करते हुए कई वार किए, जिसके चलते पिता भी घायल हो गए। वहीं जैसे-तैसे पिता अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के छोटी खजरानी चौराहे का है, जहां एक युवक अपने साथ काम करने वाले कर्मचारी के साथ जा रहा था, उसी दौरान गाड़ी टकराने की बात को लेकर उसका बदमाशों से विवाद हो गया, जिसके बाद बदमाशों चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक को गंभीर चोट आई है। तत्काल युवक ने पिता को फोन किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पिता पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जैसे-तैसे पिता खून में लथपथ बेटे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हाथ में हथियार लेकर नाचते युवकों का वीडियो वायरल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौंसले किस तरह बुलंद हैं। इसका एक उदाहरण उस वक्त भी सामने आया, जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ बदमाश हाथों में हथियार लिए नाचते नजर आ रहे हैं। बदमाश इतने बेखौफ हैं कि ना सिर्फ वह गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, बल्कि अपना वीडियो बनवाते भी दिखाई पड़ रहे हैं। उधर, इस वीडियो के वायरल होते ही एक बार फिर हड़कंप मच गया, जहां एक्शन में आए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अब सभी बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सजा देने का काम किया है।
ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Indore के वो दर्दनाक हादसे, जिनमें कई लोगों ने गंवाई अपनी जान












Click it and Unblock the Notifications