CM Shivraj को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने लिखा पत्र, सिंचाई परियोजना को स्वीकृत करने का किया आग्रह
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट की ओर से लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से माधवराव सिंधिया बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है.

Recommended Video

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार इन दिनों किसानों को लगातार नई - नई सौगातें देती नजर आ रही है, यही कारण है की प्रदेश में लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री किसान हित में क्या कुछ नया किया जा सकता है, इसे लेकर प्रयासरत नजर आ रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा लिखा होने बताया जा रहा है, इस पत्र में मंत्री तुलसी सिलावट की ओर से एक परियोजना को स्वीकृत करने के लिए प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया गया है. साथ ही इस परियोजना के स्वीकृत होने से किसानों को होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराया गया है.
पत्र में लिखी ये बातें
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की ओर से लिखा गया ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से माधवराव सिंधिया बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है. मंत्री तुलसी सिलावट ने पत्र में लिखा है कि, जल संसाधन विभाग द्वारा कूनो नदी पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना प्रस्तावित की है. इस परियोजना पर 6601 करोड़ रुपया खर्च किया जाना है, जिसमें लगभग 6 जलाशयों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिससे गुना, शिवपुरी और श्योपुर जिले की लगभग 2 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. इस परियोजना से गुना, शिवपुरी एंव श्योपुर जिले के 800 ग्रामों के लगभग 2 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे.
लगातार किसानों को सौगात दे रहे सरकार
प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार किसानों को सौगात देती नजर आ रही है, साथ ही शिवराज सरकार किसानों के सुख और दुख में उनके साथ नजर आती है. इन दिनों प्रदेश में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचने पर सरकार ने जिला प्रशासन को सर्वे कराने और जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश भी दिए हैं. उधर, जल संसाधन विभाग भी किसानों को फायदा दिलाने के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू कर रहा है, जिसका सीधा असर अब दिखने लगा है, जहां प्रदेश के किसान खुशहाल नजर आ रहे हैं, तो वहीं कृषि भी अब लाभ का धंधा बनती दिखाई दे रही है. वहीं अब जिस परियोजना का उल्लेख मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने पत्र में किया है, इससे भी किसानों और ग्रामीणों को लाभ होगा.
ये भी पढ़े- Indore ने दिखाया सफाई का जज्बा, क्यों ये शहर स्वच्छता में है नंबर 1, जानिए?
-
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications