स्वतंत्रता दिवस: ऑपरेशन कारम डैम सक्सेसफुल, मंत्री तुलसी सिलावट ने फहराया तिरंगा

धार, 15 अगस्त: देशभर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां मध्यप्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच धार जिले के कारम डैम पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने झंडा वंदन किया। कारम डैम में हुए लीकेज के बाद कारम डैम से चैनल बनाकर खतरे का पूरा पानी निकाल दिया गया है, जिसके बाद डैम का वाटर लेवल काफी कम हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मंत्री तुलसी सिलावट मौके पर नजर आ रहे थे, जहां गांवों को खाली कराने का काम किया जा रहा था, तो वहीं ग्रामीणों को व्यवस्थित ठहराने का काम भी जारी था। उधर, बांध की मरम्मत संबंधित कार्य भी किए जा रहे थे, जहां लगातार किए गए प्रयास रंग लाए और आखिरकार डैम में से खतरे का पानी निकाल लिया गया।

indore

कारम डैम पर ही फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कारम नदी पर बन रहे निर्माणाधीन डैम के पास ही तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट के साथ डैम की मरम्मत और बचाव कार्य में लगे सुरक्षा बलों के साथ-साथ सेना के जवान भी मौजूद रहे। मंत्री तुलसी सिलावट को अपने प्रभार वाले जिले ग्वालियर में ध्वजारोहण करना था, लेकिन आखिर वक्त में मंत्री तुलसी सिलावट का कार्यक्रम बदल गया, जहां उन्होंने कारम डैम के पास ही झंडा वंदन किया।

हालातों पर थी मंत्री तुलसी सिलावट की नजर

मंत्री तुलसी सिलावट हर समय जनसेवा के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन उन्हें जैसे ही कारम डैम में हुए लीकेज की जानकारी लगी वैसे ही मंत्री सिलावट ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया, जहां मंत्री सिलावट ने रात दिन एक कर पूरे ऑपरेशन पर अपनी नजर जमाए रखी, इतना ही नहीं खाली कराए गए गांवों के लोगों की सुविधाओं को लेकर भी मंत्री सिलावट लगातार अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे। उधर, अथक प्रयासों के बाद जैसे ही ऑपरेशन कारम डैम में सफलता हासिल हुई, वैसे ही मंत्री सिलावट के चेहरे पर खिली हल्की मुस्कान देखते ही बन रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+