MP: MIC में जल्द होगा विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिल सकता है कौन-सा विभाग?

इंदौर, 20 अगस्त: नगर सरकार के मंत्रिमंडल यानि निगम में हुए एमआईसी मेंबर के एलान के बाद अब विभागें के बंटवारे को लेकर मंथन का सिलसिला जारी है, जहां सियासी गलियारों में चल रही सुर्खियों पर कान लगाया जाए तो इसमें किसकी झोली में कौन सा विभाग आएगा, इसे लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लंबे वक्त के इंतजार के बाद नगर निगम में एमआईसी सदस्यों का एलान हो चुका है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सभापति मुन्नालाल यादव के साथ दस एमआईसी सदस्य अपना दम दिखाएंगे, वहीं अब इन एमआईसी सदस्यों को कौन सा विभाग सौंपा जाएगा, इसे लेकर सियासत का सिलसिला तेज है।

indore

सोशल मीडिया पर लगे ये कयास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची पर एक नजर डालें तो इसमें राकेश जैन को सामान्य प्रशासन विभाग, निरंजन सिंह चौहान को जल कार्य एवं सीवरेज विभाग, बबलू शर्मा को जनकार्य एवं उद्यान विभाग, राजेश उदावत को राजस्व विभाग, जीतू यादव को विद्युत एवम अभियांत्रिकी विभाग, राजेन्द्र राठौर को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, नंदकिशोर पहाड़िया को यातायात एवं परिवहन विभाग, मनीष शर्मा को वित्त एवं लेखा विभाग, अश्विनी शुक्ल को योजना एवं प्रौद्योगिकी विभाग और प्रिया डांगी को शहरी गरीबी उपशमन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की आखिर किस एमआईसी मेंबर को कौन सा विभाग मिलता है, और आखिर कितनी जल्दी शहर विकास की रफ्तार भरता है।

लंबे इंतजार के बाद घोषित हुई एमआईसी

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सियासत के गढ़ इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी टीम का ऐलान करते हुए नगर सरकार की एमआईसी घोषित की, एमआईसी सदस्यों की सूची पर एक नजर डाले तों इसमें विधायकों की पसंद के साथ-साथ संगठन और महापौर की पसंद के पार्षद भी नजर आ रहे हैं। लंबे चले मंथन के बाद आखिरकार अमृत निकल ही गया, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव की टीम यानी इंदौर नगर सरकार की एमआईसी घोषित कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+