Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी BJP, दिल्ली में सत्ता और संगठन का महामंथन!

इंदौर, 27 अप्रैल: बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार सत्ता और संगठन की बैठकों का सिलसिला जारी है. इस बीच गुरुवार को राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश बीजेपी के कोर ग्रुप की बड़ी बैठक होने की संभावना जताई जा रही है. इस बैठक में मध्य प्रदेश की सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कोर ग्रुप के तमाम सदस्य हिस्सा लेंगे.

Bjp

इन मुद्दों पर हो सकती है बैठक में चर्चा

राजधानी दिल्ली में होने जा रही सत्ता और संगठन की इस बैठक में मुख्य रूप से मिशन 2023 के रोड मैप को लेकर चर्चा होनी है. साथ ही इस बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को लेकर भी खास प्लान तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. कुल मिलाकर राजधानी दिल्ली में होने जा रही सत्ता और संगठन की बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, जहां अब इस बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी, तो वहीं मिशन 2023 को बीजेपी किस तरह से फतेह करेगी उसका खास प्लान भी तैयार होगा.

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने की भी संभावना

राजधानी दिल्ली में होने जा रही सत्ता और संगठन की इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने की संभावना भी जताई जा रही है. लंबे अरसे से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होने की अटकलें लगाई जा रही है, जहां वर्तमान में चार मंत्रियों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है, फिलहाल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन राजधानी दिल्ली में होने वाली इस बैठक के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होने की संभावना भी राजनीतिक विद्वान जता रहे हैं.

मिशन-2023 के लिहाज से महत्वपूर्ण बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली सत्ता और संगठन की बैठक कई लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस बैठक में मिशन-2023 से जुड़ी तमाम तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+