जानलेवा सेल्फी : इंदौर में रेलवे ओवर ब्रिज पर फोटो लेते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरी MBBS छात्रा

इंदौर, 14 जून। मध्य प्रदेश के इंदौर में जानलेवा सेल्फी का मामला सामने आया है। एमबीबीएस की एक छात्रा सेल्फी लेते समय पर संतुलन बिगड़ने से रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

MBBS student fell down due to loss of balance while taking Selfie on railway over bridge in Indore

इंदौर की राजेंद्रनगर पुलिस के एसआई अमर सिंह के अनुसार मृतका की शिनाख्त सिलीकॉन सिटी निवासी 21 वर्षीय नेहा आरसे के रूप में हुई है। वह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) सागर में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने घर आई हुई थी। शनिवार रात करीब आठ बजे अपने भाई के साथ घूमने निकली थी।

दोनों भाई-बहन राजेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। भाई चिप्स लेने चला गया। इसी दौरान नेहा ओवरब्रिज से सेल्फी लेने लगी। उसका बैलेंस बिगड़ा और नीचे गिर गई। उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+