Indore में सड़क पर गंदगी देख भड़के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, लापरवाहों को जमकर लगाई फटकार
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, विभिन्न क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में आज झोन क्रमांक 14 व 15 के वार्ड क्रमांक 82, 83 एवं 84 के विभिन्न क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, पार्षद कमलेश कालरा, कमल लडढा, हरप्रित कौर लुथरा, स्वास्थ्य अधिकारी सुमित अस्थाना, डॉ. उत्तम यादव, क्षेत्रीय सीएसआई, दरोगा व अन्य उपस्थित थे।
सफाई कार्यों का निरीक्षण किया
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सर्वप्रथम फुटी कोठी चौराहे से सफाई का निरीक्षण प्रारंभ किया गया। निरीक्षण के दौरान फुटी कोठी चौराहे के डिवाईडर व ग्रीन बेल्ट पर कचरा पड़ा होने पर झोन क्रमांक 15 सीएसआई विकास मिश्रा व दरोगा को फटकार लगाते हुए, तत्काल सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात महापौर द्वारा वार्ड क्रमांक 82, 83, 84 के विभिन्न क्षेत्रो जिनमें सुदामा नगर, सुदामा नगर सेक्टर ए, बी, सी व अन्य क्षेत्रो के साथ ही गोपुर चौराहा, सर्विस रोड, चाणक्यपुरी चौराहा, जीवन नगर, द्वारकापुरी, गुमास्ता नगर, स्कीम नंबर 71, नाकोडा चौराहा, रंणजीत हनुमान रोड व अन्य क्षेत्रों में सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया।
महापौर का एक्शन मोड़
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रातः 7.30 बजे से झोन क्रमांक 14 व 15 मे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट, सर्विस रोड, मुख्य मार्ग सहित अन्य खुले प्लॉट पर कचरा व गंदगी पाये जाने पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व दरोगा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, इंदौर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। निगम के काम को निगम के तरीके से ही करे, जो काम सौंपा गया है, उसे पूरा करें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिये तैयार रहें। उन्होंने दरोगा से पूछा कि, कॉलोनी के साथ ही मुख्य मार्गों की सड़कों की सफाई अभी तक क्यों नहीं हुई है, ओपन प्लॉट पर बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है, क्या यहां पर कोई कर्मचारी नहीं आता है, साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की भी संबंधित दरोगा से जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि क्या आप क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नहीं करते है। मुख्य मार्गों व सड़कों पर कचरा पड़ा रहता है, आप देखते नहीं है।
महापौर ने दिए दिशा-निर्देश
इसके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गुमास्ता नगर स्कीम नंबर 71 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन कार्यों का भी अवलोकन किया। स्कीम नंबर 71 में चौराहे किनारे विद्युत पोल के पीछे कचरा पडा मिलने पर क्षेत्रीय सीएसआई विकास मिश्रा व एनजीओ इंचार्ज से कहा कि आपको यह कचरा नहीं दिखता। यह क्षेत्र का मुख्य मार्ग है, वार्ड में कभी निरीक्षण भी करते है, ऐसे कई क्षेत्र है, जहां पर कचरा पड़ा रहता है। निगम कर्मचारी व एनजीओ की टीम को दिखाई नहीं पड़ता है। इस क्षेत्र में ग्रीन वेस्ट पडा होने पर महापौर द्वारा संबंधित इसका समाधान समय पर करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को समस्या ना आए।
ये भी पढ़े- Khargone bus accident का दर्द, छोटी बहन ने बड़ी बहन की बाहों में तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications