Indore: 'हमारे बाजार दिखते हैं, खजराना जाओ...', अधिकारियों से ये क्या बोल गए महापौर, Video Viral

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दीपावली से पहले बाजारों में लगी दुकानों के बाहर सजाए गए डेकोरेशन हटाने को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं, जहां अब एक बार फिर इसी तरह का एक विवाद सामने आया है, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खजराना और चंदन नगर जैसे इलाकों में भी कार्रवाई करने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव अधिकारियों से बात करते हुए अधिकारियों को खजराना और चंदन नगर जैसे इलाकों में कार्रवाई करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

Indore

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महापौर पुष्यमित्र भार्गव अधिकारियों से बात करते हुए कहते हैं कि, दीपावली के लिए दुकानदारों ने जो डेकोरेशन किया है। वह मत हटाओ, टू व्हीलर, फोर व्हीलर खड़ी है, तो उन्हें पार्किंग में लगवाओ। पुलिस को बोलो उनकी नो पार्किंग का चरण बनाए। थोड़ा खजराना जाओ, बंबई बाजार जाओ, चंदन नगर जाओ, सब हमारे बाजार दिखते हैं। पहले वहां करो फिर यहां आना, कार्रवाईकरना बंद करो, पहले जाकर खजराना की रोड करो, फिर करना यहां, हमारे आदेश का कोई पालन नहीं हो रहा है, व्यापारियों को परेशान मत करो, फोन आ रहे हैं, अपनी मर्जी से कहीं भी चले जाते हैं, हमें बताएं, हम बात करेंगे, व्यापारियों से अभियान चलाने का बोला है, तो इसका मतलब यह नहीं की व्यापारी दुकान खोले उससे पहले पहुंच जाओ, आपने सब हटा दिया, इसलिए लोगों का फोन आ रहा है, आपको टू व्हीलर, फोर व्हीलर को समझाइए देनी है तो देना, किसी का सामान मत उठाना। डेकोरेशन दीपावली पर ही करते हैं, बाकी थोड़ी ना करता।

बता दें कि, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इससे पहले दीपावली के त्योहार पर राजवाड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के दिशा निर्देश दिए थे। वहीं इसके बाद भी लगातार जारी कार्रवाई से अब महापौर नाराज नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore के इस गांव में पहुंची 500 से ज्यादा डॉक्टर्स की टीम, किस बिमारी की हुई जांच, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+