ऑस्ट्रेलिया के दूल्हे ने MP की दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, रिटायरमेंट के बाद पालेंगे बकरी
मध्यप्रदेश के धार में ऑस्ट्रेलिया के दूल्हे ने मनावर की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ही परिवारों ने शादी की रस्में बड़े ही उत्साह के साथ पूरी की हैं.

मध्य प्रदेश के धार में ऐसी अनोखी शादी हुई है, जिसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक हो रही है। यहां धार जिले के मनावर में ऑस्ट्रेलिया के दूल्हे ने एमपी की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए हैं। वहीं जब ऑस्ट्रेलिया का दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर निकला तो विदेशी दूल्हे को देख सब हैरान रह गए। विदेशी दूल्हा ने भारतीय दूल्हे की तरह शेरवानी पहन के सिर पर सेहरा सजा रखा था। बारात के दौरान विदेश दूल्हे और उनके रिश्तेदार बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए नजर आए। वहीं जहां-जहां से यह बारात गुजरी, वहां-वहां लोग इस बारात को देखकर दंग रह गए। उधर, इस अनोखी शादी की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रही है।

कुछ इस तरह हुआ विवाह समारोह
दुल्हन के भाई ने बताया कि, दूल्हा और दुल्हन ने विदेश में कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके बाद दूल्हा जब परिवार से मिलने भारत आया तो वह भारतीय संस्कृति और खानपान से काफी प्रभावित हुआ, जिसके बाद उन्होंने भारत में ही रीति रिवाज के साथ शादी करने का फैसला लिया। वहीं इसके बाद दूल्हा अपनी मां के साथ मनावर आया, और दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। दुल्हन के परिवार में तीन बहन और दो भाई हैं तो वहीं दूल्हे के परिवार में सिर्फ उनकी मां हैं। वहीं इस शादी के बाद अब दूल्हा और दुल्हन दोनों के ही परिवार खुश नजर आ रहे हैं, जहां दोनों ने दूल्हा और दुल्हन को जीवन में इसी तरह आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद भी दिया है।

दूल्हे को भाया निमाड़ का खाना
ऑस्ट्रेलिया से आए दूल्हे की मानें तो उन्हें निमाड़ का खाना बड़ा ही अच्छा लगता है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया से आए दूल्हे को पोहे जलेबी और दाल बाफले परोसे गए, जिसके बाद उन्होंने भारतीय खाने की जमकर तारीफ की, इसी के साथ दूल्हे ने बताया कि, भारत सबसे जिंदादिल और खूबसूरत देश है। साथ ही उन्हें मनावर सबसे ज्यादा प्यार करने वाला शहर लगा। बताया जाता है कि, पढ़ाई के दौरान दूल्हा और दुल्हन में प्यार हुआ था, जिसके बाद दोनों ने शादी कर अपना जीवन एक साथ आगे बढ़ाने का फैसला किया।

रिटायरमेंट के बाद करेंगे बकरी पालन
ऑस्ट्रेलिया के दूल्हे को भारत इतना पसंद आया कि, उन्होंने दुल्हन के साथ रिटायरमेंट के बाद भारत में ही बस जाने का प्लान बना लिया, जहां उन्होंने भारत में ही खेती और बकरी पालन करने का काम करने की सोच भी रखी है, फिलहाल दूल्हा और दुल्हन विदेश में पीएचडी कर रहे हैं, जहां पीएचडी के बाद पढ़ाई पूरी होने पर वह 2 साल के लिए ट्रेनिंग करने बैंगलोर आएंगे। दुल्हन ने बताया कि, पढ़ाई के दौरान वह विदेश गई थी, जहां विदेश में उन्हें दूल्हे से प्यार हो गया, जिसके बाद दूल्हे ने उन्हें प्रपोज किया, और उन्होंने दूल्हे का प्रपोजल मान शादी के लिए हां कर दी।
ये भी बढ़े- Weather update : दिसंबर में भी गर्मी का अहसास, जानिए क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज?












Click it and Unblock the Notifications