खलघाट बस हादसे से पहले MP के इन बस हादसों में लोगों ने गंवाई जान

खरगोन, 18 जुलाई: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुए बस हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया, जहां इंदौर से महाराष्ट्र जा रही यात्री बस रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जहां इन सभी के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। इस यात्री बस में लगभग 40 यात्रियों के सवार होने की सूचना थी। वहीं इस बस के नदी में गिरने के बाद हड़कंप मच गया, जहां शुरू हुआ बचाव कार्य अब तक जारी है। खलघाट बस हादसे के पहले भी प्रदेश में कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

मध्यप्रदेश में हुए अब तक के बड़े बस हादसे

मध्यप्रदेश में हुए अब तक के बड़े बस हादसे

विंध्य के सीधी जिले में 16 फरवरी 2021 को यात्री बस के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी, इस हादसे के दौरान 7 लोग नहर से तैरकर बाहर आ गए थे। वहीं इस हादसे ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था।

2006 में भी हुआ था दर्दनाक हादसा

2006 में भी हुआ था दर्दनाक हादसा

इससे पहले ऐसा ही एक हादसा साल 2006 में हुआ था,जिसने सभी को हैरान कर दिया था, जहां एक यात्री बस गोविंदगढ़ के तालाब में जा गिरी थी, बताया जाता है की, इस बस में 63 लोग सवार थे, जिसमें से एक ही व्यक्ति जिन्दा बच पाया था। अन्य सभी 62 लोगों की मौत तालाब में डूबने की वजह से हो गई थी। इस बस में भी क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था।

कुछ ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

कुछ ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र के लिए जा रही थी, तभी अचानक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस नर्मदा नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि, पूरी की पूरी बस नदी में समा गई, जिस निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई, जहां ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जहां इन सभी लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+