Indore news: मैंगो जत्रा का आगाज, इंदौरी चखेंगे देवगढ़ और रत्नागिरी के हापुस का स्वाद

इंदौर में मेंगो जत्रा ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज पर शुरू हुआ। जत्रा में करीब 24 से अधिक आम उत्पादको ने हिस्सा लिया।

indore

Recommended Video

    इंदौर: आम की खुशबू से महक उठा शहर,फलों के राजा का हुआ प्रदर्शन

    मराठी सोशल ग्रुप का सालाना आयोजन मेंगो जत्रा ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज पर शुरू हुआ। यह आयोजन 21 मई तक प्रतिदिन सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। ग्रुप के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और निधि देउस्कर द्वारा किया गया। जत्रा में करीब 24 से अधिक आम उत्पादको ने हिस्सा लिया। मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर ग्राहक को विक्रय करते है। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदोरियो ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खबू हापुस आम खरीदे भी। इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है।

    आम की खास वैरायटी मिलेगी

    आयोजन में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा कि, फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है, यह जो मैंगो जत्रा लगा है यहां इंदौरियो को एक ही जगह पर हापुस आमो की वैरायटी मिल जाएगी। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा 10 वर्षो से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है आयोजकों की मेहनत से स्वाद के शौकीनों का जबरजस्त प्रतिसाद मैंगो जत्रा को मिलता है। समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की और से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध रहा और लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया।

    कई तरह के व्यंजन मिलेंगे

    तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया। मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहें इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे लोगो ने इसका भी आनंद लिया। स्वाद प्रेमियों ने महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वडा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया गया यहां फूड महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्वाद वाला 54 बर्ष से संचालित वडा पाव और घर पर ही ट्रेडिशनल टेस्ट का वडापाव बनाने हेतु विशेष पेस्ट का भी स्टाल लगाया है, जिससे इंदौरी भी अपने घर पर ही ट्रडिशनल टेस्ट का वडा पाव बना सकेंगे इसे भी स्वाद प्रेमियों ने खूब खरीदा है।

    ये भी पढ़े- MP Bord Exam result: 10वीं और 12वीं की कॉपियां चेक करने में इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड, इस दिन घोषित होगा रिजल्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+