रात के अंधेरे में महिलाओं के कपड़े चुराता था शख्स, CCTV में कैद हुई गलत हरकत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिलाओं के कपड़े चोरी करने वाले युवक का पर्दाफाश हुआ है, वहीं रहवासियों की शिकायत पर पुलिस युवक को तलाश रही है.

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, शहर के वीणा नगर इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार महिलाओं के कपड़े गायब होने और कपड़ों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही थी, जिसके बाद जब क्षेत्र के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें जो देखा गया उसे देख सभी हैरान रह गए, यहां चेहरे पर एक युवक महिलाओं के कपड़े बांधकर भागता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत की है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि, पिछले कुछ दिनों से अज्ञात युवक घर के बाहर सुख रहे महिलाओं के कपड़ों को नुकसान पहुंचाता था। साथ ही वह इन कपड़ों को लेकर भी चले जाता था। शुरुआत में क्षेत्रवासियों को यह नुकसान किसी जानवर या बच्चे के द्वारा करने की आशंका हुई, लेकिन एक बार किसी अन्य घर में किसी अन्य महिला के कपड़े पड़े हुए मिले, जिसके बाद जब रहवासियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें एक युवक महिलाओं के कपड़े चेहरे पर बांधकर भागता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया।

रहवासियों ने दर्ज कराई शिकायत

रहवासियों ने दर्ज कराई शिकायत

यह पूरा घटनाक्रम सामने आने के बाद रहवासियों ने आपस में बातचीत कर इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को दी है जिसके बाद हीरानगर पुलिस ने लिखित शिकायत प्राप्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है उधर पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ-साथ शरारत करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है वह इस तरह के मामले लगातार सामने आने के बाद अब रहवासियों में दहशत है।

लगातार हुई घटना से हुआ शक

लगातार हुई घटना से हुआ शक

रहवासियों ने बताया कि, पहले तो यह मामला उन्हें किसी बंदर या पक्षी के नुकसान पहुंचाने का लगा, लेकिन जैसे-जैसे हरकतें बढ़ती गई, वैसे-वैसे रहवासियों का शक भी बढ़ता चला गया, जिसके बाद रहवासियों ने आपस में बातचीत कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें घटनाक्रम का खुलासा हो गया, जिसमें एक युवक मुंह पर महिलाओं के कपड़े बांधकर कपड़े को नुकसान पहुंचाता दिखाई दिया। वहीं से इसके बाद रहवासियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

ये भी पढ़े- MP : पैसे उधार नहीं देने पर लेडी डॉन को आया गुस्सा, युवक से की मारपीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+