Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video : अनोखी कला कर देगी हैरान, मुंह से नहीं बल्कि नाक से बांसुरी बजा रहा इंसान

बड़वानी, 6 सितंबर: कहते हैं भारत कलाओं का देश है, जहां अलग-अलग तरह की कलाएं लोगों में विराजमान हैं। इतना ही नहीं भारत देश में वाद्य यंत्र बांसुरी संगीत के श्रोताओं को काफी पसंद आती है। यही कारण है कि, बांसुरी का वादन देश के अलग-अलग राज्यों में लोग मुंह के जरिए करते हैं। वहीं इन दिनों बड़वानी में एक ऐसा शख्स देखने मिल रहा है, जो मुंह से नहीं बल्कि नाक से भी बांसुरी बजा लेता है। इतना ही नहीं यह शख्स एक साथ दो-दो बांसुरी बजाने की कला में भी निपुण है।

Recommended Video

    Video : अनोखी कला कर देगी हैरान, मुंह से नहीं बल्कि नाक से बांसुरी बजा रहा इंसान
    कुछ इस तरह सामने आई कला

    कुछ इस तरह सामने आई कला

    दरअसल, बड़वानी जिले के बरूफाटक में एक भिक्षुक बांसुरी बजा कर भिक्षा मांग रहा था, जहां लोगों की नजर जैसे ही इस भिक्षुक पर पड़ी, वैसे ही सभी हैरान रह गए। क्योंकि यह भिक्षुक मुंह से नहीं बल्कि नाक से बांसुरी बजा कर भिक्षा मांग रहा था। इस अनोखी कला को जिसने भी देखा वह देखकर हैरान रह गया। वहीं जब लोगों ने इस भिक्षुक से जानकारी ली तो पता चला कि भिक्षुक एक साथ दो-दो बांसुरी बजाने की कला में भी माहिर है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    भिक्षुक की अनोखी कला देख लोगों ने भिक्षुक का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, भिक्षुक से मिली जानकारी के मुताबिक वह भिक्षा मांग कर अपना गुजारा कर लेता है। वहीं सभी हैरान हैं कि, इतनी अच्छी कला होने के बावजूद भिक्षुक को भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है। भिक्षुक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जहां लोग इस कला को भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

    बांसुरी की धु्न ने सभी को किया हैरान

    बांसुरी की धु्न ने सभी को किया हैरान

    भिक्षुक के द्वारा नाक से बजाई जा रही बांसुरी की धुन ने सभी को हैरान कर दिया, जहां भिक्षुक के द्वारा बजाई जा रही बांसुरी इतनी सुमधुर थी कि, उसे सुनकर लोग बांसुरी की धुन सुनने खड़े हो गए। भिक्षुक ने बताया कि, वह जहां भी जाता है, तब इसी तरह से लोग उसके आसपास खड़े हो जाते हैं, और उसकी कला को निहारने के साथ-साथ उसे प्रोत्साहन भी देते हैं। भिक्षुक की माने तो इसी तरह के प्रोत्साहन के चलते वह इस तरह के प्रयास करते रहता है।

    बेहद प्राचीन है बांसुरी बजाने की कला

    बेहद प्राचीन है बांसुरी बजाने की कला

    इतिहास पर नजर डालें तो भारत देश में बांसुरी बजाने की कला बेहद ही प्राचीन है, जहां भगवान श्री कृष्ण के समय से बांसुरी की धुन को लोग पसंद करते रहे हैं। वहीं बांसुरी की कला भारत देश में बेहद ही प्राचीन मानी जाती है। इतना ही नहीं इस कला को सीखने से लेकर बजाने तक लोग इसमें रूचि रखते हैं। वहीं अब बड़वानी के बरू फाटक में दिखी इस अनोखी कला ने सभी का मन मोह लिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+