Indore news: क्या मॉल्स में खुले में बिकते हैं अंडे?, Reality Cheak में सामने आया सच

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए खुले में अंडे और मांस बेचने पर प्रतिबंध लगाया है, जहां अब इस नियम का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। वहीं देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भी सरकार के नियम का पालन करने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में सरकार के इस नियम का पहले से ही पालन कराया जा रहा है, जहां शहर के अलग-अलग मॉल में अंडे का खुले में विक्रय प्रतिबंध है। इतना ही नहीं मॉल के आसपास के क्षेत्र में भी खुले में अंडे के विक्रय पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

Indore

अंडे का खुला विक्रय प्रतिबंधित

इंदौर में कई बड़े-बड़े मॉल स्थित है, जहां ट्रेजर आइलैंड मॉल, सेंट्रल मॉल और रिलायंस फ्रेश जैसे संस्थानों में अंडे का खुला विक्रय पूर्णतया प्रतिबंधित है। यही कारण है कि, इन सभी मॉल में अंडा यदि बचा भी जाता है तो उसे व्यवस्थित पैकिंग कर ग्राहक तक पहुंचाया जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मोहन यादव सरकार की ओर से लिए गए फैसले का प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में पहले से ही पालन कराया जा रहा है, जहां शहर के बड़े-बड़े मॉल में भी अंडे का खुले में विक्रय पूर्णत प्रतिबंधित है।

Indore 1

कुछ ऐसा है नियम

मोहन यादव सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में जिन प्रस्तावों को हरी झंडी मिली उनमें प्रमुख तौर पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। साथ ही बैठक में फूड सेफ्टी नियम लागू होने के बाद खुले में मांस-मछली की बिक्री पर भारत सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही धर्म गुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार लाउडस्पीकरों को हटाने का प्रयास किया जाएगा और ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची बनाई जाएगी जहां उक्त नियमों/निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। ध्वनि प्रदूषण तथा लाउडस्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जांच के लिये सभी जिलों में उड़नदस्तों के गठन का निर्णय लिया गया है।

Indore 2

ये भी पढ़े- Mohan Yadav सरकार के फैसले से Uma Bharti हुई खुश, तारीफ में लिखी ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+