Indore Accident News: इंदौर में जाम गेट के पास बड़ा हादसा, स्कूल बस के पलटने से 15 से अधिक छात्र घायल
Indore accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार की छुट्टी पर पिकनिक मनाने गए स्कूल के बच्चे हादसे का शिकार हो गए। दरअसल पर्यटक स्थल जाम गेट के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें करीब 50 स्कूली बच्चे सवार थे। बस पलटने के कारण 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से महू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बस पलटने के कारण एक बच्चे का हाथ भी कट गया है। दो- तीन बच्चों को गंभीर रूप से इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एडिशनल एसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि जाम गेट के थाना मंडलेश्वर क्षेत्र में संडे के चलते नव आदर्श विद्या निकेतन हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने के लिए स्कूली बस से गए हुए थे। बस में लगभग 50 बच्चे सवार थे।

जाम गेट के पास अत्यधिक स्पीड होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 15 बच्चे घायल हो गए। इस हादसे में एक बच्चे का हाथ पूरी तरह से कट चुका है वहीं दो से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंडलेश्वर थाना पुलिस समेत महु थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घायल बच्चों को तुरंत महू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना देखने वालों ने बताया कि 5 से 6 बजे एक साथ बाइकिंग बनाने के लिए जा रही थी लेकिन घाट एरिया होने के कारण बस अधिक स्पीड में थी और यह हादसा हो गया एक बच्चा जो गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका नाम शुभम ठाकुर है। जो कक्षा दसवीं क्लास का छात्र इस घटना में बच्चे का हाथ पूरी तरह से कट चुका है।












Click it and Unblock the Notifications