Indore News: BJP पार्षद पर महिला ने लगाया गलत काम करने का आरोप, कांग्रेस ने पुतला फूंककर जताया विरोध

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से BJP पार्षद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगने का मामला सामने आया है, जहां युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप BJP पार्षद पर लगाया है।

BJP पार्षद पर लगे आरोप के बाद अब महिला कांग्रेस ने BJP पार्षद के इस कृत्य का विरोध करते हुए पुतला जलाया है। साथ ही BJP पार्षद पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Indore

कुछ ऐसा पूरा मामला

इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा की, माँ अहिल्या की पावन नगरी, इंदौर को शर्मसार करने वाली घटना, जिसमें अपने आप को संस्कारी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी का बलात्कारी पार्षद और ज़ोन क्र 14 का अध्यक्ष शानू उर्फ़ नितिन शर्मा द्वारा महिला के साथ बलात्कार एवं जान से मारने की धमकी देने के विरोध में इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। यह पुतला दहन इस घटना के प्रति समाज में आक्रोश और विरोध को व्यक्त करने के लिए किया गया है।

इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा कि, ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने सरकार और कानून व्यवस्था से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की माँग की है।

पुतला दहन कार्यक्रम महिला अधिकारों और समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदौर शहर महिला कांग्रेस की नेत्रियों भी सम्मिलित हुईं। महिला कांग्रेस ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए इस प्रकार की घटनाओं के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े- Indore News: बीच शहर में मंदिर की छत पर गलत काम, प्रेमी जोड़े ने किया शर्मसार, Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+