Weather Update: MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में चलेगी आंधी होगी बूंदाबांदी
इंदौर, 2 मई: मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, तो वहीं अब दूसरी तरफ प्रदेश के कुछ जिलों में हवा आंधी के साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है. प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ ही अन्य अंचलों के कुछ जिलों में अचानक मौसम परिवर्तित होगा, जिसके चलते गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं. उधर राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है, जिसके चलते गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं.

इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ ही रायसेन, विदिशा, दमोह और देवास जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं इसके अलावा अन्य जिलों में फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम ही है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि प्रदेश के आधे हिस्से में जब गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी, तो वहीं आधे हिस्से में गर्मी किस तरह से लोगों का हाल बेहाल करती है.
लू की लपेट में कई जिले
प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के तीखे तेवर देखने मिल रहे हैं, जहां लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कई जिलों में लू की लपेट चलने का सिलसिला जारी है. आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है.
राजस्थान से आ रही गर्म हवा
प्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शरू हो गया है, जहां राजस्थान से आ रही गर्म हवाओें के कारण प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है. वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है. हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है, जिसके चलते गर्मी के तेवर अभी तीखे ही बने रहने की संभावना है.












Click it and Unblock the Notifications